क्या आप जानते हैं ऋषिकेश में यमुना जी के इस पौराणिक स्रोत के बारे में ?

ऋषिकेश का नाम सुनते ही सबसे पहले हमें माँ गंगा का ध्यान आता हैं। यहाँ की पौराणिक व धार्मिक महत्वता में गंगा माता का बहुत बड़ा योगदान हैं। हर दिन भारी संख्या में लोग माँ गंगा के दर्शन करने यहाँ पधारते हैं। लेकिन बहुत कम ही लोग जानते हैं कि यहाँ पर एक जगह ऐसी भी हैं, जहाँ आप यमुना जी के भी साक्षात दर्शन कर सकते हो।

त्रिवेणी घाट ऋषिकेश के निकट प्राचीन रघुनाथ जी के मंदिर में स्थित ऋषि कुंड यमुना जी का स्रोत माना जाता हैं। माना जाता हैं कि यहाँ यमुना जी ऋषि कुंज की तपस्या से प्रसन्न होकर प्रकट हुई थी। यमुना जी इसी स्रोत से होकर त्रिवेणी घाट पर मा गंगा व सरस्वती नदी से मिलकर संगम बनाती हैं।

रघुनाथ मंदिर में स्तिथ इस पवित्र कुंड में आप राम जी, सीता जी, व हृषिकेश नारायण जी की छवि देख सकते हैं। शांत वातावरण में स्थित यह कुंड आत्मिक शांति के लिए उत्तम स्थान हैं। ऋषि कुंड के चारों और पीपल के वृक्ष हैं जो वातावरण को और पावन बना देते हैं।

यहाँ आप अनेक प्रकार की मछलियाँ, कछुए, व अन्य जल प्रजातियां मिल सकती हैं। ऋषि कुंड प्रसिद्ध त्रिवेणी घाट के पास ही स्थित हैं। साथ ही इसकी दूरी ऋषिकेश बस स्टैंड से मात्र 3 km हैं।

Share: