यूँ ही नही ऋषिकेश विदेशी पर्यटकों के दिल में एक खास जगह रखता हैं। 

देवभूमि उत्तराखंड में स्तिथ, अध्यात्म से जुड़ा शहर ऋषिकेश देश ही नही अपितु विदेशों में भी एक उच्चतम स्थान रखता हैं। हर वर्ष देश विदेश से पर्यटक यहाँ आकर एक शांति की अनुभूति करते हैं। खासकर विदेशी सैलानियों के लिए ऋषिकेश एक खास स्थान रखता हैं। इस पावन धरा पर आप अध्यात्म, योग, प्रकृति, व साहसिक खेलो से जुड़ सकते हैं। यूँ ही नही ऋषिकेश विदेशी पर्यटकों के दिल में एक खास जगह रखता हैं, इसकी पीछे कई कारण हैं। आज इस ब्लॉग के माध्यम से हम उन कारणों को आपके साथ साझा करना चाहते हैं।

योग और ध्यान (Yoga and Meditation in Rishikesh)
ऋषिकेश को विश्व की योगिक राजधानी भी कहा जाता हैं। यहाँ हर साल देश विदेश से अनेक योग के प्रति रुचि रखने वाले लोग आते हैं। ऋषिकेश में आपको अनेक योग व ध्यान के केंद्र मिल सकते हैं जो आपको योग के क्षेत्र में निपुण बना सकते हैं।

साहसिक खेल (Adventure Sports in Rishikesh)
विदेशी सैलानी ऋषिकेश की हरित व शांत आभामंडल में साहसिक खेल जैसे राफ्टिंग, कैंपिंग, ट्रैकिंग, आदि का आनंद उठाने आते हैं।

आयुर्वेद (Ayurveda in rishikesh)
बहुत विदेशी सैलानी ऋषिकेश में आयुर्वेदिक थेरेपी के लिए आते हैं। ऋषिकेश में अनेक प्रमुख आयुर्वेदिक सेंटर हैं जो आपका सम्पूर्ण जीर्णोद्धार करने के लिए उपयुक्त हैं। इसकी मदद से आप अपने अंदर की ऊर्जा को जागृत कर सकतें हैं।

अध्यात्म (Spirituality)
ऋषिकेश शहर अध्यात्म का एक सबसे महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता हैं। अनेक प्राचीन मंदिर व माँ गंगा  आपके अध्यात्म के सफर को एक नए आयाम पर ले जाती हैं। प्रत्येक सांध्यकालीन गंगा आरती एक मनोरम व अलौकिक वातावरण प्रदान करती हैं।

शांत व स्वछ वातावरण (Clean and Serene Atmosphere)
ऋषिकेश का शांत व प्रदूषण रहित वातावरण विदेशी सैलानियों को काफी आकर्षित करता हैं। लोग यहाँ अपनी मानसिक व शारीरिक थकान उतारने के उद्देश्य से भी आते हैं।

Share: