Shopping in Rishikesh – जानिए क्या वाकई में ऋषिकेश मैं खरीदारी करना एक सुखद अनुभव हैं ?

ऋषिकेश योगा, अध्यात्म, साहसिक खेल, व प्राकृतिक वातावरण के लिए देश नही अपितु विदेशों में भी अपनी एक अलग पहचान बना चुका हैं। अनेक जगहों से सालभर में लाखों लोग ऋषिकेश के मनमोहक दृश्यों का आनंद उठाने आते हैं। चाहे आप किसी भी उम्र के हों, इस जगह के पास आपके लिए हमेशा कुछ न कुछ होता हैं। इन सब विशेषताओं के अलावा एक खास कारण है ऋषिकेश के आकर्षण का, वो हैं यहाँ का मार्किट। यूँ तो यह शहर छेत्रफल के हिसाब से बहुत शहरों से आधा भी नही हैं, परंतु आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि यहाँ का बाजार (Shopping in Rishikesh ) अपने आप में बहुत अनोखा हैं। यहाँ आपको आसानी से वो मिल सकता हैं जिसके लिए आपको शहरो में घूमना पड़ सकता हैं। तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ वस्तुओ (shopping items) की जो ऋषिकेश को एक अलग पहचान दिलवाती हैं।

Shopping in Rishikesh

1. पूजन सामग्रीअध्यात्म का केंद्र होने के कारण आपको यह पूजन सामग्री की बहुत सी दुकान मिल जाती हैं। चाहे आप त्रिवेणी घाट बाजार हो, या रामझूला, या लक्ष्मणझूला मार्किट, आपको पूजा के सारे समान उचित मूल्यों पर मिल जाते हैं।

2. हस्तशिल्प वस्तुएं यहाँ का मार्किट, खासकर रामझूला, लक्ष्मण झूला में आप अपने पसंद की हस्तशिल्प वस्तुएं खरीद सकते हैं। यह जितनी सुंदर होती हैं, उतनी ही आकर्षित भी। आपको यहाँ भगवान के नाम की टी-शर्ट्स, हस्त निर्मित बैग, कॉटन के घमछे, आदि भी उचित मूल्यों पर मिलते हैं ।

3. प्राकर्तिक जूस ऋषिकेश का मार्किट उत्तराखंड के प्राकर्तिक व गुणकारी जूस जैसे माल्टा, बुरांश, आमला, पुदिना, लीची, आदि के लिए विश्व प्रसिद्ध हैं। यहाँ से आप उत्तराखंड की पावन धरती पर उपजे स्वास्थ के लिए लाभदायक जूस अपने घर ले जा सकते हैं।

4. लकड़ी की शिल्पकारीआपको यहाँ बाजार में लकड़ी की शिल्पकारी की अनेक वस्तुए मिल सकती हैं। जिनका निर्माण उत्तराखंड के गाँव में किया जाता हैं। आप लकड़ी में बनाए हुए केदारनाथ मंदिर, बद्रीनाथ मंदिर, गंगोत्री धाम, यमनोत्री धाम, व अन्य प्राचीन मंदिरों का लकड़ी में बना हुआ कृतिम रूप अपने घर में सजाने को ले जा सकते हैं।

Share: